मुंबई को रौंदकर राजस्थान रॉयल्स ने किया बड़ा उलटफेर, जानें पाइंट्स टेबल का ताजा हाल

मुंबई को रौंदकर राजस्थान रॉयल्स ने किया बड़ा उलटफेर, जानें पाइंट्स टेबल का ताजा हाल

राजस्थान रॉयल्स ने बारिश बाधित मुकाबले में मुंबई इंडियंस को बुरी तरह हराकर पॉइंट्स टेबल में एक बार फिर शीर्ष स्‍थान हासिल कर लिया है। जबकि मुंबई इंडियंस 7वें पायदान पर पहुंच गई है। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल के हाल पर एक नजर डालते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच 12वें मैच के बारिश की वजह से रद्द होने के बाद आईपीएल 2026 का अगला मुकाबला राजस्‍थान रॉयल्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। गुवाहाटी में बारिश के चलते ये मैच 11-11 ओवर का कर दिया गया, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को पूरी तरह से पछाड़ दिया। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 150/3 का स्कोर खड़ा कर दिया। मुंबई की टीम सिर्फ 123/9 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने पॉइंट्स टेबल में फिर बड़ा उलटफेर किया है।

राजस्‍थान रॉयल्‍स 6 अंक के साथ शीर्ष पर

आईपीएल 2026 में लगातार तीन जीत के साथ राजस्‍थान रॉयल्‍स 6 अंक और +2.403 के नेट रन रेट के साथ एक बार फिर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। जबकि टूर्नामेंट में जीत से आगाज करने वाली मुंबई इंडियंस तीन मैच में से लगातार दूसरी हार के बाद दो अंक और -0.715 के नेट रन रेट के साथ 7वें पायदान पर पहुंच गई है।

पंजाब किंग्स तीन मैचों में पांच अंक और +0.637 के नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। एक और अजेय टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दो मैचों में चार अंक और +2.501 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स भी अभी तक कोई मैच नहीं हारी है, लेकिन वह नेट रन रेट (+1.170) के मामले में आरसीबी से पीछे है।

सीएसके और जीटी का नहीं खुला खाता

चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते वह पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्‍थान पर है। गुजरात टाइटन्स भी दो मैच खेलने के बाद अभी तक कोई जीत हासिल नहीं कर पाई है और वह अंक तालिका में 9वें पायदान पर है।

बता दें कि आईपीएल 2026 के इस सीजन में लीग स्टेज के कुल 70 मैच खेले जाने हैं। इसके बाद चार प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे, जिनका शेड्यूल अभी तक घोषित नहीं किया गया है। आईपीएल के मौजूदा सीजन की अपडेटेड पॉइंट्स टेबल नीचे देखें।

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल

टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट

RR 3 3 0 0 6 2.403

PBKS 3 2 0 1 5 0.637

RCB 2 2 0 0 4 2.501

DC 2 2 0 0 4 1.170

SRH 3 1 2 0 2 0.275

LSG 2 1 1 0 2 -0.542

MI 3 1 2 0 2 -0.715

KKR 3 0 2 1 1 -1.964

GT 2 0 2 0 0 -0.424

CSK 3 0

 3 0 0 -2.517