हनुमान जयंती पर अरुण वोरा का मंदिरों में दौरा, शहर की खुशहाली की कामना
अनेक धार्मिक आयोजनों में हुए शामिल, श्रद्धालुओं से मुलाकात कर सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना
दुर्ग-भिलाई। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शहर में भक्ति और उत्साह का विशेष वातावरण रहा। इस दौरान दुर्ग के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने शहर के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक आयोजनों में पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन किए तथा जनकल्याण की कामना की।
उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत सेक्टर-9 भिलाई स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर से की, जहां विधिवत पूजा-अर्चना कर शहरवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके बाद वे मिलपारा, राजेंद्र पार्क स्थित नानी-नानी पार्क, आईएमए चौक मोहन नगर, उतई टेम्पो स्टैंड और बस स्टैंड दुर्ग सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।
इसके अलावा उन्होंने पंचशील नगर, ओल्ड बोरसी और पद्मनाभपुर क्षेत्र में आयोजित हनुमान जयंती समारोहों में भी सहभागिता निभाई। विभिन्न समितियों द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ और जन्मोत्सव कार्यक्रमों में पहुंचकर उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ समय बिताया और उनका अभिवादन किया।
इस दौरान अरुण वोरा ने कहा कि भगवान हनुमान की कृपा से शहर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने नागरिकों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील भी की।
कार्यक्रमों के दौरान उनके साथ कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
suntimes 