खास समाचार : वेतन न मिलने पर भड़कीं महिला सफाईकर्मी, भिलाई नगर निगम का घेराव
दो महीने से वेतन नहीं, पॉलिथीन पहनकर कर रहीं काम, निगम से मांगा जवाब
भिलाई। नगर निगम द्वारा दो महीने से वेतन न मिलने के कारण महिला सफाईकर्मियों का आक्रोश फूट पड़ा। परेशान महिलाओं ने नगर निगम का घेराव कर वेतन देने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि तीसरा महीना शुरू हो गया, लेकिन अभी तक वेतन नहीं मिला।
मजबूरी में कर्ज लेकर घर चला रही हैं और आने-जाने तक के पैसे नहीं बचे। सफाईकर्मियों ने निगम अधिकारियों से जवाब मांगा कि "आखिर हमारा कसूर क्या है?"। नेहरू नगर, राधिका नगर और सुपेला से आई महिलाओं ने अपनी समस्याओं को लेकर कई मुद्दों पर प्रदर्शन किया।