नए साल की शुरुआत में दुर्ग की छावनी फल मंडी में भीषण आग, लाखों का नुकसान
घनी आबादी के बीच लगी आग से मची अफरा-तफरी, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू
नए साल के पहले ही दिन दुर्ग जिले से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। छावनी क्षेत्र स्थित फल मंडी में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
दुर्ग। दुर्ग के छावनी इलाके में स्थित फल मंडी में गुरुवार को अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे मंडी में रखे फल और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गए। चूंकि फल मंडी घनी आबादी के बीच स्थित है, इसलिए आग की लपटें उठते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आग आसपास के रिहायशी इलाकों तक नहीं फैल सकी। फिलहाल प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
suntimes 