भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी: MLA अमर अग्रवाल, स्थापना दिवस पर हर घर फहराएगा झंडा

6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस, हर बूथ पर होगा आयोजन

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी: MLA अमर अग्रवाल, स्थापना दिवस पर हर घर फहराएगा झंडा
  • घर-घर झंडा फहराने और सोशल मीडिया पर सेल्फी पोस्ट करने का आह्वान
  • अंबेडकर जयंती पर विशेष कार्यक्रम, 13 अप्रैल को मूर्तियों की सफाई और दीपोत्सव

 
भाजपा विधायक अमर अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और इसे मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर सहभागिता जरूरी है। 6 से 12 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें हर कार्यकर्ता को भाग लेना है। इसी कड़ी में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती भी पार्टी की रूपरेखा के अनुसार मनाई जाएगी।

बिलासपुर। भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को आयोजित बैठक में विधायक अमर अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। इस दौरान उन्होंने 6 अप्रैल को होने वाले भाजपा स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली अंबेडकर जयंती की रूपरेखा प्रस्तुत की।

  • स्थापना दिवस के कार्यक्रम
    6 अप्रैल को हर कार्यकर्ता अपने घर पर भाजपा का झंडा फहराएगा और सोशल मीडिया पर सेल्फी अपलोड करेगा।
  • 6 से 12 अप्रैल तक विभिन्न स्तरों पर पार्टी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • 6 या 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ स्तर पर प्राथमिक सदस्यों का सम्मेलन होगा।
  • 8 और 9 अप्रैल को विधानसभा व मंडल स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होगा, जिसमें 3 प्रमुख वक्ता संबोधित करेंगे।
  • 7 से 12 अप्रैल के बीच ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ चलाया जाएगा, जिसमें भाजपा पदाधिकारी और निर्वाचित प्रतिनिधि गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क करेंगे।
  • अंबेडकर जयंती पर विशेष आयोजन
    13 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर परिसर को सजाया जाएगा।
  • 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर दीपोत्सव का आयोजन होगा।

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने कार्यकर्ताओं से आयोजन को विशिष्ट पहचान देने की अपील की।

पार्टी पदाधिकारियों की सहभागिता
बैठक में पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडेय, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलशन ऋषि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। विधायक अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।