मोहन नगर में 30 फीट गहरे कुएं से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
कंट्रोल रूम की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची टीम, शव निकालकर पुलिस को सौंपा गया
दुर्ग के मोहन नगर क्षेत्र में एक कुएं में डूबे अज्ञात व्यक्ति का शव एसडीआरएफ की टीम ने सफल रेस्क्यू अभियान चलाकर बाहर निकाला। करीब 30 फीट गहरे पानी से शव बरामद करने के बाद उसे आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई।
दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक कुएं में अज्ञात व्यक्ति के डूबने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर रेस्क्यू दल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ।
मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थिति का आकलन किया और कुएं में उतरकर खोजबीन शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ के जवानों ने लगभग 30 फीट गहरे पानी से अज्ञात व्यक्ति के शव को बाहर निकाला। रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद शव को आवश्यक पंचनामा एवं अन्य कानूनी कार्रवाई के लिए मोहन नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व रेस्क्यू प्रभारी ईश्वर खरे ने किया। अभियान में एसडीआरएफ के जवान चंद्रप्रताप, भूपेंद्र सिंह, थानेश्वर, राजेश यादव, रमेश, दिलीप, दिनेश, विनय एवं हेमराज मरावी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एंकर
दुर्ग के मोहन नगर क्षेत्र में एक कुएं से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और 30 फीट गहरे कुएं में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला। शव को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जबकि मृतक की पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी है।
suntimes 