नेहरू नगर अंडरब्रिज में आज से मरम्मत, 10 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्ट
सेक्टर जाने के लिए ओवरब्रिज रहेगा विकल्प, सुपेला-राधिका नगर के वाहन सुपेला अंडरब्रिज से निकलेंगे; अंडरब्रिज में चारपहिया वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित
दुर्ग। नेहरू नगर अंडरब्रिज के मरम्मत कार्य के चलते 5 अक्टूबर से 10 नवंबर तक इस मार्ग की यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। मरम्मत के पहले चरण में नेहरू नगर चौक से सेक्टर की दिशा में जाने वाला अंडरब्रिज बंद रखा जाएगा। वाहन चालकों को परेशानी से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।
नेहरू नगर से सेक्टर की ओर जाने वाले वाहन ओवरब्रिज का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसी तरह सुपेला और राधिका नगर क्षेत्र से सेक्टर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सुपेला अंडरब्रिज से होकर जाने की सलाह दी गई है।
दूसरी ओर, सेक्टर से नेहरू नगर चौक की दिशा में अंडरब्रिज से केवल दोपहिया वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी। इस दौरान स्कूल बस और चारपहिया वाहन अंडरब्रिज का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित मार्ग पर जाने से बचें और निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें, जिससे यातायात सुचारू बना रहे।
suntimes 