व्यापार में नई दिशा दे रहा वैदिक ऊर्जा और वास्तु ज्ञान

कला मंदिर में आयोजित कार्यशाला में पंडित जयंत पांडे ने व्यापारिक सफलता के लिए वैदिक उपायों की दी विशेष जानकारी

व्यापार में नई दिशा दे रहा वैदिक ऊर्जा और वास्तु ज्ञान

भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में शुक्रवार को एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध वैदिक गुरु पंडित जयंत पांडे ने व्यापार में वैदिक ऊर्जा और वास्तु विज्ञान की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, युवा और जनसामान्य शामिल हुए।

भिलाई। "Grow Your Business Through Vaidik Energy" विषय पर आयोजित इस ज्ञानवर्धक कार्यशाला में पंडित जयंत पांडे जी ने वैदिक ज्योतिष, अंक शास्त्र, हस्ताक्षर विज्ञान और वास्तु शास्त्र के व्यापारिक उपयोग पर गहन जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फर्म और व्यक्ति के नाम की अंकात्मक संरचना व्यवसायिक सफलता में बड़ी भूमिका निभा सकती है। वहीं, हस्ताक्षर यदि वैदिक पद्धति से हों तो वह सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न कर सकते हैं।

कार्यक्रम में चेम्बर महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि चेम्बर समय-समय पर व्यापारियों को जागरूक करने के लिए विविध विषयों पर कार्यशालाएं आयोजित करता रहा है। इस बार वैदिक और वास्तु आधारित ज्ञान को शामिल कर व्यापार में समग्र विकास की नई राह प्रशस्त करने का प्रयास किया गया है।

चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा ने कहा कि वैदिक ऊर्जा से व्यापार में नई ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं। पंडित पांडे जी के मार्गदर्शन से मानसिक, आत्मिक और व्यवसायिक प्रगति संभव है। मंच पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में भीम सिंह कंवर, श्री आई.पी. मिश्रा, जे.पी. गुप्ता, सुबोध ठाकुर, अनिल शर्मा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को वास्तु परीक्षण हेतु एक विशेष सॉफ्टवेयर निशुल्क प्रदान किया गया, जिससे वे अपने घर और कार्यस्थल की ऊर्जा जांच स्वयं कर सकें। यह आयोजन अत्यंत उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ।