रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को सरकारी दफ्तरों से बैंकों तक छुट्टी

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना, कोषालय और बैंक भी रहेंगे बंद

रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को सरकारी दफ्तरों से बैंकों तक छुट्टी

रायपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेशवासियों को अवकाश मिलेगा। राज्य शासन ने शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थानों के साथ प्रदेश के कोषालय एवं बैंक भी बंद रहेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

इसके अलावा नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए राज्य शासन ने इस दिन सभी कोषालयों और बैंकों के लिए भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। ऐसे में सरकारी कामकाज के साथ बैंकिंग सेवाएं भी एक दिन के लिए प्रभावित रहेंगी।