स्व. दलबीर सिंह की स्मृति में भिलाई में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

स्वर्गीय दलबीर सिंह उर्फ बीरा सिंह की स्मृति में होने वाली प्रतिष्ठित प्रतियोगिता; CGSVA व पुलिस अधिकारियों की बैठक में मिली सुझावों से तैयारियों को मिली रफ्तार।

स्व. दलबीर सिंह की स्मृति में भिलाई में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

भिलाई नगर। भिलाई में आयोजित होने वाली 20वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबॉल चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर पहली बैठक HVC वॉलीबॉल मैदान में आयोजित की गई। बैठक में आयोजन संबंधी प्रारंभिक रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक का नेतृत्व CGSVA के सचिव एवं डीएसपी, छत्तीसगढ़ पुलिस हेम प्रकाश नायक ने किया। इस दौरान इंद्रजीत सिंह, छोटू और हनफी सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतिभागियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

यह चैंपियनशिप स्वर्गीय दलबीर सिंह उर्फ बीरा सिंह की स्मृति में आयोजित की जा रही है, जिनके प्रति सम्मान स्वरूप भिलाई के खिलाड़ी और खेल संस्थाएं विशेष उत्साह दिखा रही हैं।

बैठक में मलकीत सिंह, जोगा राव, सुनील यादव, शाहनवाज कुरैशी, निर्मल सिंह, सुशांत डे, डी. शाजी, राजेंद्र राय, दीपक मित्रा, राजेश मणि, वी.एन. सोनी, टी.टी. गिरि, जोजी मैथ्यू, बी.एस. श्रीनिवास राव, अजय सोनी, अरुण यादव, ख्वाजा अहमद, सुनील यादव, राजेंद्र नाग, मंजीत सिंह, श्रीमती मेघा कौर, सन्मुख राव, मुरली, कु. शीला निकुंज और कु. विद्या नायर उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता की तिथि, टीम पंजीयन और कार्यक्रम के विस्तृत विवरण की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आयोजन समिति ने बताया कि इस बार चैंपियनशिप भिलाई में व्यापक पैमाने पर आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेशभर से चुनिंदा टीमें भाग लेंगी।