खरखरा जलाशय में डूबे बुजुर्ग का शव बरामद, SDRF टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही दुर्ग से रवाना हुई SDRF की टीम डीप डाइविंग एक्सपर्ट ने पानी में उतरकर निकाला शव बालोद के खरखरा जलाशय में हुई घटना शव बरामद कर पुलिस को सौंपा गया
बालोद जिले के खरखरा जलाशय में एक बुजुर्ग व्यक्ति के डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ दुर्ग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घंटों की मशक्कत के बाद डीप डाइविंग एक्सपर्ट ने पानी के भीतर जाकर शव को बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द किया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
कंट्रोल रूम से मिली थी सूचना
दुर्ग कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि बालोद जिले के खरखरा जलाशय में एक बुजुर्ग व्यक्ति डूब गया है। जानकारी मिलते ही जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई।
डीप डाइविंग कर निकाला शव
एसडीआरएफ प्रभारी ईश्वर खरे के मार्गदर्शन में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। टीम के डीप डाइविंग एक्सपर्ट राजकुमार यादव ने जलाशय में उतरकर गहन सर्चिंग की और बुजुर्ग के शव को पानी से बाहर निकाला। बाद में शव को पुलिस को सौंप दिया गया।
SDRF टीम ने संभाला मोर्चा
रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ के जवान हबीब खान, विनय, राजू महानंद, आशीष, ओंकार, दिनेश, गोपी और सूरज की अहम भूमिका रही। टीम ने समन्वय के साथ अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया।
मृतक की पहचान
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सुखराम सलाम (65 वर्ष) निवासी अन्नपूर्णा पारा, वार्ड नंबर- थाना एवं जिला कांकेर के रूप में हुई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
suntimes 