दुर्ग में दिव्यांग महिला की हत्या से सनसनी: चौकी से 100 मीटर दूर मिला शव, बेटे पर शक
जेवरा चौकी क्षेत्र में देर रात हुई वारदात से इलाके में दहशत पुलिस ने मृतका के बेटे को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे युवक पर हत्या की आशंका
दुर्ग। जिले के जेवरा चौकी क्षेत्र में एक दिव्यांग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में मृतका के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
दुर्ग। जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दिव्यांग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर होने के कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतका की पहचान करीब 40 वर्षीय सरस्वती पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग थी और अपने बेटे अश्वनी पटेल के साथ रहती थी।
बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ
पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर मृतका के बेटे अश्वनी पटेल को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार अश्वनी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।
जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक खगेन पठारे ने बताया कि महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद संदेह के आधार पर बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।
suntimes 