महावीर जयंती पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत, शहर में दिखा उत्सव का उत्साह
हिन्दू युवा मंच के नेतृत्व में आयोजन, विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता रहे मौजूद
दुर्ग । श्री महावीर जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का हिन्दू युवा मंच द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राहुल जैन के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाजसेवी शामिल हुए। आयोजन के दौरान भगवान महावीर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया और समाज में अहिंसा व शांति के महत्व पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं और उत्सव को मिलजुलकर मनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने शोभायात्रा का स्वागत करते हुए आयोजन की सराहना की और इसे सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।
suntimes 