मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा महिला मोर्चा का रंगोली और सलाद प्रतियोगिता आयोजन

भिलाई के सेक्टर-2 स्थित गणेश पंडाल में महिलाओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा महिला मोर्चा का रंगोली और सलाद प्रतियोगिता आयोजन

भिलाई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, पुरब मंडल भिलाई की ओर से सेक्टर-2 स्थित गणेश पंडाल (वार्ड-56) में रंगोली एवं बिना तेल और आग के पाक कला (सलाद) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देश, जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक के मार्गदर्शन तथा पुरब मंडल अध्यक्ष श्रीमती श्यामा सिंह के नेतृत्व में किया गया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना था।

इस अवसर पर वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान को सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी सशक्तिकरण अभियान तथा महतारी वंदन योजना सहित कई जनहितकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा पुरब मंडल अध्यक्ष श्यामा सिंह, महामंत्री संध्या राजपूत, उपाध्यक्ष उषा क्षीरसागर, कोषाध्यक्ष यशोदा साहू, मंत्री ज्योति सोनी, मंत्री दमयंती साहू, मीडिया प्रभारी पूजा गोयल, रेखा चव्हाण साहू, श्रीराम जन्मोत्सव समिति की महिला अध्यक्ष शीला वाघमारे, जिला महामंत्री निर्मला नायडू सहित महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।